नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हुई ऐतिहासिक “भारत जोड़ो यात्रा” की वर्षगांठ पर पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ

नैनीताल l नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हुई ऐतिहासिक “भारत जोड़ो यात्रा” की वर्षगांठ पर पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ l
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि आज ही के दिन देश में नफरत के खिलाफ मोहब्बत का संदेश देने के लिए राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3800 कि..मी. की पैदल यात्रा हुई,इस यात्रा से देश की राजनीति में जो बदलाव आया उससे भाजपा का देश को कांग्रेस मुक्त करने का सपना,सपना ही रह गया तथा कांग्रेस ने हिमाचल व कर्नाटक में ऐतिहासिक जीत दर्ज करी।इस अवसर पर डा.सरस्वती खेतवाल, कमलेश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन कनवाल,दिनेश कर्नाटक,, प्रेम शर्मा,मोहन कांडपाल, नरेन्द्र सक्सेना, नासिर खाँ,सुखदीप सिंह आनंद, भुवन सिंह बिष्ट, कनक साह,फैज वारसी, विनोद सिंह परिहार आदि उपस्थित थे।