पवित्र आदि कैलाश यात्रा के हवाई दर्शन का शुभारंभ आज नैनी सैनी से हो गया। प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने प्रातः 14 सदस्यीय यात्री दल को हिमालय बचाओ अभियान के तहत हिमालय बचाओ शपथ दिलाई

नैनीताल l पवित्र आदि कैलाश यात्रा के हवाई दर्शन का शुभारंभ आज नैनी सैनी से हो गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने प्रातः 14 सदस्यीय यात्री दल को हिमालय बचाओ अभियान के तहत हिमालय बचाओ शपथ दिलाई। साथ ही नैनी सैनी परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। गुरु रानी ने कहा कि इस बार से सड़क मार्ग से बहुत ज्यादा यात्री आएंगे वहीं जो यात्री सड़क मार्ग से नहीं जा सकते हैं वह हेलीकॉप्टर सेवा का आनंद उठाएंगे ।उन्होंने हैली सेवा प्रारंभ करने के लिए उत्तराखंड सरकार के साथ-साथ पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधनिदेशक डॉ संदीप तिवारी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में रुद्राक्ष कंपनी के कर्मचारी, ट्रिप टू टेंपल के निदेशक विकास मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे। कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों द्वारा यात्रियों का कुमाऊनी संस्कृति के तहत स्वागत किया गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad