तल्लीताल व्यापारियों ने पुलिस के काम की सराहना की

नैनीताल l गत दिनों में तल्लीताल स्थित पेट्रोल पंप में हुई चोरी का पुलिस प्रशासन द्वारा फुर्ती और तत्परता से खुलासा कर न्याय प्रक्रिया का बेहतरीन उदाहरण रखा गया । तल्लीताल बाज़ार के व्यापारियों द्वारा लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या की उपस्थिति में पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित , थाना प्रभारी तल्लीताल रोहताश सागर एवं तल्लीताल थाने के समस्त पुलिसकर्मी का आभार व्यक्त किया गया। संबोधन करते हुए तल्लीताल व्यापार मण्डल महामंत्री अमनदीप सिंह ने विधायक को धन्यवाद दिया कि क्षेत्र की असामान्य घटना को संज्ञान में लेते हुए संपूर्ण पुलिस प्रशासन को मामले के शीघ्र निवारण हेतु उन्होंने आग्रह किया। समस्त पुलिसकर्मीयों का आभार व्यक्त किया कि जिस तत्परता से मामले का खुलासा कर दोषी पर उचित कार्यवाही की गई यह भविष्य के लिए एक नज़ीर साबित रहेगा । पंप स्वामी भारत भूषण सिंह , पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्री भूवन लाल साह , पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मनराल , पूर्व उपसचिव कनक साह सुखदीप सिंह , दिनेश कर्नाटक, भगवती प्रसाद पंत , श्याम अरोड़ा , मनोज साह , विजय कुमार, नीरज पांडे, दीपक साह समेत कई व्यापारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।