माल रोड स्थित नर्सरी स्कूल में 1 सितंबर को ताल साधना संगीत विद्यालय का शुभारंभ किया गया

नैनीताल l माल रोड स्थित नर्सरी स्कूल में 1 सितंबर 2023 को ताल साधना संगीत विद्यालय का शुभारंभ किया गया। नारायण सिंह जनतवाल,पूर्व विधायक नैनीताल, अधिशासी अधिकारी श्री आलोक उनियाल, श्रीमती पूजा चंद्रा अधिशासी अधिकारी श्रेणी 2, श्रीमति सरस्वती खेतवाल, कुमाऊं विश्वविद्यालय के संगीत अनुभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ रवि जोशी तथा भारतवर्ष के वरिष्ठ सरोद वादक श्री स्मित तिवारी, नर्सरी स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती प्रीता साह, श्री नवीन बेगाना तथा संस्था के अध्यक्ष श्री आकाश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, कार्यक्रम में ताल साधना संगीत विद्यालय के बच्चों, दिव्यम, आकाश, हर्ष, रिदा, ताशू द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, कुमाऊं विश्वविद्यालय के बच्चों पूजा, मोनिका, रिचा द्वारा दुर्गा स्तुति प्रस्तुत की गई, बाजपुर से आए प्रतिष्ठित भजन गायक श्री अमन सांवरिया द्वारा सुंदर गीत “ए री सखी मंगल गाओ “प्रस्तुत किया गया, संगीत विभाग डीएसबी कैम्पस कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल मे असिस्टेंट प्रोफेसर श्री अलंकार महतोलिया द्वारा राजस्थानी गीत केसरिया बालम पधारो म्हारे देश प्रस्तुत किया गया, श्री सिद्धांत नेगी द्वारा निर्गुण भजन प्रस्तुत किए गए, ताल साधना के विद्यार्थी दिव्यम कटियार द्वारा एकल तबला वादन प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम में संगतकर्ता के रूप में श्री संजय कुमार, हर्ष सहदेव, श्री अलंकर महतोलिया, श्री सिद्धांत नेगी, श्री रवि राणा, श्री आकाश बेलवाल रहे, श्री स्मित तिवारी ने अद्भुत तबला संगति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, डॉ रवि जोशी ने आशीर्वाद स्वरूप सभी को अपने स्वर से कृतार्थ किया।
कार्यक्रम के अंत में ताल साधना संगीत विद्यालय की ओर से अमन महाजन द्वारा सभी गुरु जनों का सभी वरिष्ठ कला प्रेमियों को धन्यवाद दिया गया और यह बताया गया की भविष्य में संस्था द्वारा नगर में शास्त्रीय संगीत तथा लोक संगीत के क्षेत्र में ऐसी अन्य बैठकें, संगीत गोष्ठी तथा संगीत कार्यशालाएं आयोजित कराई जाएगी जिससे नगर के संगीत विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए माननीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नैनीताल श्री सचिन नेगी द्वारा बच्चों को आशीर्वाद दिया गया।
कार्यक्रम में श्री मदन मेहरा, दिनेश कटियार, नन्द किशोर, अमित शाह, दीक्षा महाजन, अदिति खुराना, रुचिर शाह, पंकज भट्ट, नीरज साह आदि उपस्थित रहे।