जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटीके सैयद समीर अली अध्यक्ष निर्वाचित
नैनीताल l जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी नैनीताल के वर्ष 2026 के चुनाव का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी श्री सैयद काशिफ जाफ़री, अधिवक्ता उच्च न्यायालय उत्तराखंड ने परिणाम की घोषणा की।
चुनाव में कुल 719 मतदाताओं में से 415 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर सैयद समीर अली को 240 वोट मिले जबकि अब्दुल कयूम को 112 वोट प्राप्त हुए। सैयद समीर अली विजयी घोषित। उपाध्यक्ष पद मोहम्मद कासिम को 186, मोहम्मद शादाब को 100 और मोहम्मद ताहिर को 61 वोट मिले। मोहम्मद कासिम विजयी, महासचिव पद नाजिम बक्श को 210 वोट और परवेज आलम को 132 वोट मिले। नाजिम बक्श विजयी। सचिव पद रशीद अहमद को 154, अमन को 102 और अब्दुल वाहिद को 84 वोट मिले। रशीद अहमद विजयी।कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद साबिर उर्फ गुड्डू भाई को 230 वोट और सलीम अहमद को 104 वोट मिले। मोहम्मद साबिर विजयी। मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद काशिफ जाफरी ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अगले दो दिन में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद नई कार्यकारिणी अपना कार्यभार संभालेगी। चुनाव संपन्न कराने में चुनाव कमेटी के सदस्य शाहनवाज खान, सिकंदर अली, शानू अहमद, नसीम खान, मोहम्मद खालिद, शोएब और अब्दुल अजीज ने विशेष भूमिका निभाई।









