अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा योग शिविर का सफल आयोजन


नैनीताल l अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी द्वारा आज प्रातः श्यामा गार्डन बैंकट हॉल, शाखा तल्ली बमोरी के निकट, में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष के थीम “योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ” को समर्पित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य संवर्धन और जागरूकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ। शिविर में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार ने उपस्थित बैंक कार्मिकों एवं आम जनमानस को संबोधित करते हुए सभी को नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लेने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षण सीमा सड़क संगठन से सेवानिवृत वरिष्ठ अभियंता और विख्यात योग प्रशिक्षक विनोद बड़सलिया द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभ के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर अजय रावत, दीपक पांडे, विमल सिंह, मनोज पंत, शालिनी धीमान, अंशु नाथ, रंजीत रावत एवं निकटवर्ती शाखाओं के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवारजनों सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन बी डी नैनवाल द्वारा किया गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad