विद्यार्थियों ने अपनी अंतिम परीक्षा देते हुए विभाग को गमले तथा पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली

नैनीताल l गुरुवार को वाणिज्य विभाग डी एस बी परिसर ,कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के एमकॉम अंतिम वर्ष, बी कॉम अंतिम वर्ष तथा बीकॉम ऑनर्स अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी अंतिम परीक्षा देने के उपरांत विभाग को भेट स्वरूप गमले तथा पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली । यह परं यापरा विगत वर्षों से चल रही है। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी अपनी विभाग में अंतिम परीक्षा के दिन स्वेच्छा से गमले तथा पौधे विभाग में तथा आस पास लगाते हैं। विभाग की निजी जानकारी में यह मात्र एक ऐसा संकाय है जहां पास आउट होने वाले विद्यार्थी गमले तथा पौधे विभाग को भेट स्वरूप देते है। इस अवसर पर प्रो.अतुल जोशी ,
डॉ. आरती पंत, डॉ.विजय कुमार,डॉ. निधि वर्मा, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. अंकिता आर्या, डॉ. तेज प्रकाश, डॉ.रितिशा शर्मा, डॉ. गौतम रावत, अनिल ढैला,घनश्याम पालीवाल तथा विशन इत्यादि उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सफल उद्यमी बनने के लिए महिलाएं विकसित करें नवाचारी सोच, एसीआईसी देगा तकनीकी व बाजार सहयोग: प्रबंधक हिमांशु तिवारी
Ad Ad Ad