विधायक ने छात्र व छात्राओं को वर्ष भर की गतिविधियों के लिए किया सम्मानित

नैनीताल l राधा चिल्ड्रन एकेडमी नैनीताल में रविवार को परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें छात्र-छात्राओं को वर्ष भर में आयोजित की गई गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया l इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया रविवार को आयोजित परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या रही, कार्यक्रम का संचालन मयंक चिल्वाल ने किया l अध्यक्ष नितिन कार्की व प्रबंधक रिंकु शाह ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यायल की वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी l विधायक की ओर से परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही विद्यायल में वर्ष भर आयोजित की गई गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया l इसके साथ ही विद्यायल के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की l इस दौरान मंडी सलाहकार मनोज जोशी, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, भारत मेहरा, सचिव श्याम सिंह मेहरा, ललिता बाल्मीकि, मीनाक्षी आर्या, हिमांशु जोशी, पूनम आर्या, अंजली मठपाल, गीता बिष्ट, हेमा बिष्ट, प्रियंका, आशा मौजूद थे l

यह भी पढ़ें 👉  संविधान सदन गूंजी नकुल साह की आवाज,किया उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad