कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस. रावत को भेंट की गई गोलू देवता की प्रतिमा

नैनीताल l कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (कर्नल) दीवान एस. रावत जी को विश्वविद्यालय को अकादमिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के उपलक्ष्य में श्री श्री 1008 गोलू देवता की प्रतिमा सप्रेम भेंट की गई।
यह सम्मान इतिहास विभाग, डी.एस.बी. परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डॉ. शिवराज सिंह कपकोटी के नेतृत्व में प्रदान किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी संघ डी.एस.बी. परिसर नैनीताल के अध्यक्ष श्री नंदाबल्लभ पालीवाल, सचिव श्री विपिन चंद्रा, संरक्षक श्री प्रकाश चन्द्र पाठक एवं प्रशासनिक भवन के अध्यक्ष डॉ. मोहित सनवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्तराखंड विश्वविद्यालय महासंघ के संरक्षक श्री भूपाल सिंह करायत तथा गणेश सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने कुलपति महोदय के कुशल नेतृत्व एवं विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई गोलू देवता की प्रतिमा कुमाऊं की आस्था एवं न्याय के प्रतीक माने जाते हैं। उपस्थित जनों ने कुलपति प्रो. रावत के कार्यकाल को विश्वविद्यालय के लिए स्वर्णिम युग बताया और भविष्य में भी इसी प्रकार प्रगति की कामना की।











