अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को गदरपुर विकासखण्ड के स्कूलों का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया

नैनीताल । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को गदरपुर विकासखण्ड के स्कूलों का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कालेज दिनेश पुर में कक्षा कक्षों में जाकर बच्चों से कई सवाल जवाब किए। अपर निदेशक ने दिनेशपुर में पठन पाठन के क्रियाकलापों पर प्रधानाचार्य डा मधुसूदन मिश्र से जानकारी हासिल की। विधालय में कम्प्यूटर लैब के अलावा गणित प्रयोगशाला भी बनी हुई है। उन्होंने कहा गणित लैब में बच्चों को अध्यापन कार्य करा कर उसका लाभ बच्चों को दिये जने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा विधालय में शिक्षक कुशलतापूर्वक शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इस विधालय में 380 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। ए डी ने राजकीय इंटर कालेज जयनगर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधालय में शिक्षको के साथ बैठक कर शिक्षकों से बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिए। इस विधालय में 676 बच्चे अध्यनरत है। निरीक्षण में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद थे।