झील के किनारे सुरक्षा दीवारों का काम शुरू

नैनीताल। गर्मी के मौसम में झील का जलस्तर कम होने पर सिंचाई विभाग की ओर से झील के किनारे क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों का नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। नैनी झील के चारों ओर सुरक्षा दीवारें लगाई गई हैं।जो अधिक बारिश होने और झील के जलस्तर बडने के कारण कई बार क्षतिग्रस्त हो जाती हैं।
बरसात और सर्दियों के मौसम में झील का जलस्तर अधिक होने के कारण काम करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इन दिनों सुरक्षा दीवारों का नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि सुरक्षा दीवारों के लिए कोई बजट जारी नहीं किया गया है। विभाग की ओर से सुरक्षा दीवारों का नवीनीकरण का काम करवाया जा रहा है।












