शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता व बालिका दिवस पर सेंट मैरी कॉलेज की छात्राओं ने निकाली मौन रैली

नैनीताल l अंतरराष्ट्रीय साक्षरता व बालिका दिवस के उपलक्ष्य में सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल ने प्रधानाचार्या सिस्टर मंजूषा के दिशा निर्देशन व नेतृत्व में शनिवार को एक मौन रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया। रैली में लगभग 300 छात्राओं और समस्त स्कूल स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली का उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा व शिक्षा के महत्त्व पर जागरुकता बढ़ाना था ताकि सशक्त बालिका स्वाभिमान के साथ सकें। रैली का शुभारंभ विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने हरी झंडी दिखाकर किया। विधायक श्रीमती आर्य ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। छात्रों को संबोधित कटे हुए विधायक श्रीमती आर्य ने कहा कि आज छात्राएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कम कर रहे हैं l उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी छात्राओं को लगातार आगे बढ़ाने की प्रयास किया जा रहे हैं l सिस्टर उन्होंने कॉलेज में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l छात्राओं ने मौन मार्च करते हुए, बहुत ही सुंदर पोस्टर व तख्तियों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। रैली सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज से प्रारंभ होकर डिग्री कॉलेज रोड, मस्जिद रोड, माॅल रोड, इंद्रा फार्मेसी होते हुए विद्यालय में समाप्त हुई। रैली के सफल आयोजन व सहयोग के लिए जिलाधिकारी , उप जिलाधिकारी, थानाध्यक्ष व जिला प्रशासन का विशेष आभार व्यक्त किया । अंत में प्रधानाचार्या मंजूषा ने सभी शिक्षिकाओं व छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके सुझावों का स्वागत कर उन्हें तत्परता से कार्यान्वित किया गया। रैली के माल रोड में पहुंचने पर रोटरी क्लब द्वारा छात्रों को पानी उपलब्ध कराया गया l इस मौके पर सिस्टर तार्शिया, सिस्टर एलेन, सेरिल, सिस्टर कानुला, संदीप सिंह, शालिनी साह, संगीता, रवि कुमार, रोटरी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र लांबा, विक्रम स्याल, सुमित खन्ना, जेके शर्मा, विजय कृष्णा आदि रहे।