खूपी के पास तेज रफ्तार बस पलटी, एक की मौत, आठ घायल

नैनीताल। हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रही केमू बस यूके 04 पीए 1112 शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे खूपी के पास हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस ने भवाली को जा रहे टैक्सी वाहन को ओवरटेक (पास) करने की कोशिश की, तभी दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा सात अन्य यात्री भी घायल हुए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 112 सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम बोरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों में हल्द्वानी निवासी आनन्दी देवी, लछम सिंह, रामवीर सिंह, ललित पोखरिया, कुंदन सिंह, सोम प्रकाश, बस चालक संजय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देश के बाद पुलिस व नगर पालिका ने दो दर्जन से अधिक भिक्षावृत्ति करने वाले को गाड़ी में बिठाकर नगर से बाहर भेजा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad