शाहबाद की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता

नैनीताल । जिला कीड़ा संघ के सहयोग से खेली जा रही अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल शाहबाद 11 शाहबाद ने जीत कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया है । बुधवार को फ्लैट्स में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला श्याम लाल कॉलेज दिल्ली व शाहबाद 11 शाहबाद के बीच खेला गया । मध्यांतर तक खेले गए मुकाबले में दोनों टीमें एक-एक गोल-दक की बराबरी पर थी । मध्यांतर के बाद खेलें गए मुकाबले में दोनों ही टीमों ने फिर एक-एक गोल दागकर मुकाबले को दो-दो की बराबरी पर ला दिया । इसके बाद निर्णय के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया । पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमों ने दो-दो गोल किए इसके बाद सडन डेथ का सहारा लिया गया जिसमें शाहबाद की टीम ने तीन तथा दिल्ली की टीम दो ही गोल कर सकी अंत में शाहबाद ने दिल्ली को 6 के मुकाबले साथ गोल से पराजित किया । समापन मौके पर मुख्य अतिथि ओलंपियन मार्विन फर्नांदिस तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम विकास खाद्य मंत्री भारत सिंह चौधरी ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया । इस मौके पर डी एस ए महासचिव मनोज जोशी विधायक सरिता आर्या मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा हुकुम सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट राज्य मंत्री दिनेश आर्य वन पूर्व सांसद डॉक्टर महेंद्र सिंह पाल पूर्व विधायक डॉक्टर नारायण सिंह जंतवाल अपर जिलाधिकारी विवेक राय उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक सदस्य एम सी उपाध्याय ओलंपियन आरएस के हॉकी सचिव चंद्र लाल शाह कैलाश बिष्ट ललित शाहजहां वॉलीबॉल सचिव शैलेंद्र बरगली भुवन बिष्ट मनोज बिष्ट प्रोफेसर देवेंद्र सिंह बिष्ट पूर्व महासचिव अनिल गढ़िया खेमराज सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कारकी दया किशन पोखरिया भारत मेहरा पंकज भट्ट निखिल बिष्ट रक्षित शाह मनोज कुमार साहित खेल प्रेमी मौजूद थे । संचालन नवीन पांडे ने किया ।