नैनीताल क्लब में मनाया गया आपातकाल का काला दिवस, लोकतंत्र सेनानियों को किया गया नमन

ननीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल द्वारा नैनीताल क्लब में वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की स्मृति में “काला दिवस” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र पर हुए प्रहार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दमन तथा लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नैनीताल की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था, जब देश के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को सदैव जागरूक रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने उत्तराखण्ड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की पीआईयू चंपावत द्वारा संचालित पेयजल परियोजनाओं सहित हल्द्वानी की विस्तृत समीक्षा की

भाजपा नैनीताल मंडल के अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि आपातकाल का दौर देशवासियों को यह संदेश देता है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर भारत सिंह मेहरा विधान सभा सोशल मीडिया संयोजक, मंडल उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी, मंडल महामंत्री गौरव हार्पर, मंडल महामंत्री अभिषेक आर्या, शैलेंद्र बर्गली, मंडल महामंत्री युवराज सिंह करायत, मंडल आई.टी. संयोजक पायल, जिला कार्यकारिणी सदस्य नवनीत नेगी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रोटरी क्लब, नैनीताल के तत्वाधान में रविवार को प्रातः साढ़े सात बजे 8 बजे नैनीताल क्षेत्र के सभी इंट्रैक्ट क्लब के सदस्यों द्वारा एक चैरिटी चैस दौड़ का आयोजन किया गया

कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad