लालकुआं नगर पंचायत के बुद्ध बाजार क्षेत्र में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया

नैनीताल । लालकुआं नगर पंचायत के बुद्ध बाजार क्षेत्र में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बाजार लगाने वाले रजिस्टर्ड वेंडर वह दूर क्षेत्रों से आए हुए सभी वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। डी. ई. ओ.सीमा कुंवर के द्वारा पीएम स्वनिधी योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 15000 हजार, द्वितीय चरण में 25000 हजार व तृतीय चरण में 50000 का लोन बिना किसी गारंटी के बैंक द्वारा दिया जाता है बताया गया।साथ ही क्रेडिट कार्ड के विषय में जानकारी दी गई तथा बताया गया कि डिजिटल लेनदेन पर सरकार के द्वारा प्रोत्साहन धनराशि भी दी जाती है। स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत लाल कुआं के कर्मचारी व सी. एम.एम.यू.टीम उपस्थित रही।
स्ट्रीट वेंडरो को अपने आस पास साफ सफाई बनाये रखने के लिए बताया गया।












