नगर के विभिन्न संपर्क मार्ग में वाहनों के खड़े रहने से लोगों को हो रही है दिक्कत

नैनीताल । नगर में पिछले काफी लंबे समय से पर्यटक सीजन चल रहा है ऐसे में पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं नगर में बाइक टैक्सी संचालकों द्वारा जगह-जगह पर अपने वाहन खड़ा करने से पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है नगर के सभी संपर्क मार्ग में टैक्सी बाइक हर वक्त खड़े रहते हैं जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है नगर में टैक्सी बाइक संचालकों के लिए कहीं पर भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है जिसके चलते टैक्सी बाइक संचालक सड़क किनारे अपने वाहनों को पार कर देते हैं जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है इतना हीं नही स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है । कई बार स्थानीय लोगों द्वारा वाहनों को खड़ा करने के लिए मना किया जाता है तो यह लोग मारपीट करने पर भी उतारू हो जाते हैं उन्होंने बताया कई बार पुलिस में भी शिकायत दर्ज की गई लेकिन पुलिस द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गई स्थानीय लोग अब वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करेंगे। नगर में 4000 से अधिक टैक्सी बाइक वर्तमान में चल रही है । जो नगर के विभिन्न संपर्क मार्गो में खड़ी रहती हैं ।