रिक्शा स्टैंड के पास कांस्टेबल मनोज जोशी द्वारा टैक्सी वाहनों को रोक कर वापस राजभवन मार्ग से तल्लीताल को भेजा गया

नैनीताल सरोवर नगरी में इन दिनो पर्यटक सीजन जोरो से चल रहा है । गुरुवार को भी नगर के मल्लीताल से माल रोड को आने वाले टैक्सी वाहनों को रोक कर राज भवन मार्ग से तल्लीताल को भेजा जा रहा था । तल्लीताल से फांसी गधेरा होते हुए जो वाहन जिला कार्यालय मार्ग को जा रहे हैं अब इस मार्ग को भी वन वे कर दिया गया है अब इस मार्ग से कोई भी वहां नहीं जाएंगे सभी वाहन तल्लीताल से माल रोड होते हुए मस्जिद तिहारे से माल रोड होते हुए तल्लीताल की ओर को आएंगे । वन वे कर देने से नगर के माल रोड में जाम कम लगा रहेगा तथा मल्लीताल से वहां राज भवन मार्ग होते हुए सीधे बस स्टैंड तक पहुंचेंगे । गुरुवार को भी रिक्शा स्टैंड में मल्लीताल से टैक्सी वाहन माल रोड को आ रहे थे जिन्हें रिक्शा स्टैंड के पास कांस्टेबल मनोज जोशी द्वारा टैक्सी वाहनों को रोक कर वापस राजभवन मार्ग से तल्लीताल को भेजा गया ताकि माल रोड में टैक्सी वाहनों से जाम न लग सके । उन्होंने टैक्सी चालकों से कहा कि वह अपने वाहनों को राज भवन मार्ग से तल्लीताल को ले जाएं ।

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार को मुहर्रम कमेटी के सहयोग से नगर में चेहलुम के मौके पर नगर में ताजियों का जुलूस निकाला गया

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad