यूथ कांग्रेस के नैनीताल जिले के प्रभारी माधव कृष्णा एवं यूथ कांग्रेस नैनीताल के विधान सभा प्रभारी श्रुति कुमारी का प्रथम बार नैनीताल नगर आगमन पर स्वागत किया गया

नैनीताल । यूथ कांग्रेस के नैनीताल जिले के प्रभारी माधव कृष्णा एवं यूथ कांग्रेस नैनीताल के विधान सभा प्रभारी श्रुति कुमारी का प्रथम बार नैनीताल नगर आगमन पर स्वागत किया गया एवं नैनीताल नगर की बूथ कमेटीयों को लेकर यूथ कांग्रेस की भूमिका व अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक कर विचार विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस शिवम बजाज व संचालन नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस बंटू आर्या ने किया। जिशांत कुमार जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र राठौर अमन नमन चीमा सक्षम जोशी जलज वर्मा प्रशांत हमाम अहमद सोनू कुमार रजब भोपाल चंद्र मनीष मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।












