श्रीकृष्ण महाज्ञानी,महामित्र, महा सारथि,महानितिज्ञ थे- आचार्य चंद्र शेखर शर्मा

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “योगीराज श्री कृष्ण जी” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह करोना काल से 572 वां वेबिनार था। वैदिक विद्वान आचार्य चन्द्र शेखर शर्मा (ग्वालियर) ने सुदामा का उदाहरण देते हुए महामित्र की संज्ञा दी।अर्जुन का सारथी बनने को महा सारथि बताया। महाभारत युद्ध में पांडवो की विजय को महा नितिज्ञ ही सफल बना सकता है।युद्ध के मैदान में गीता का सन्देश देना महा ज्ञानी ही यह कर सकता है।व्यक्ति,श्री कृष्ण जी से बहुत कुछ सीख सकता है।आज आवश्यकता है कि हम श्री कृष्ण के आदर्शों को जीवन में धारण करें। मुख्य अतिथि आर्य नेता महेन्द्र नागपाल व अध्यक्ष पूजा सलूजा ने भी संबोधित करते हुए श्री कृष्ण के गुणों का बखान किया। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल आर्य ने श्री कृष्ण को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने वाला बताया।राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। गायिका प्रवीणा ठक्कर, रविन्द्र गुप्ता, कमला हंस, रचना वर्मा, सरला बजाज, जनक अरोड़ा, ऊषा सूद, प्रतिभा खुराना, नरेश खन्ना, आदर्श सहगल,कौशल्या अरोड़ा आदि के मधुर भजन हुए।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad