मुख्यमंत्री धामी से मिले शान्तिनिकेतन ट्रस्ट के सदस्य, “गीतांजलि” परिसर निर्माण की बढ़ी उम्मीदें

केनैनीताल । शान्तिनिकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के सदस्यों ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर जनपद नैनीताल के रामगढ़ स्थित ऐतिहासिक “टैगोर टॉप” में विश्वभारती विश्वविद्यालय के सैटेलाइट परिसर “गीतांजलि” के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ किए जाने का अनुरोध किया।

ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गुरुदेव रबिंद्र नाथ टेगोर के स्वप्न “शांतिनिकेतन” की भावना को उत्तराखंड की धरती पर साकार करने हेतु राज्य सरकार द्वारा लगभग 45 एकड़ भूमि विश्वभारती विश्वविद्यालय को प्रदान की गई थी तथा इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बैठक 17 मई को होगी

प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि केंद्र सरकार से अपेक्षित आर्थिक सहायता प्राप्त न होने के कारण अब तक “गीतांजलि” सैटेलाइट परिसर का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय जनता एवं प्रदेशवासियों की अपेक्षाएँ अधूरी बनी हुई हैं।

ट्रस्ट सदस्यों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि राज्य सरकार प्रारंभिक चरण में कुछ आर्थिक अनुदान प्रदान करे, जिससे “टैगोर टॉप” में योग एवं ध्यान केंद्र की स्थापना की जा सके। उन्होंने कहा कि यह केंद्र योग, ध्यान, मानसिक स्वास्थ्य, अध्यात्म एवं शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ उत्तराखंड को वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी के शताब्दी वर्ष का भव्य आगाज़, खेल के साथ दिखेगी संस्कृति की झलक

शिष्टमंडल ने कहा कि रामगढ़ का प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों, शोधार्थियों और साधकों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए विषय पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर शान्तिनिकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के सदस्य उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढेला, शिक्षाविद् प्रो. अतुल जोशी, श्री कमल के पांडेय, देवेंद्र बिष्ट तथा विष्णु सक्सेना उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad