पर्यटकों से गुलजार रहा नैनीताल

नैनीताल । नगर में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ने से भीड़ काफी बढ़ गई है । रविवार को भी पर्यटक वाहनों से सुबह से जाम लगना शुरू हो गया था । रोजाना जाम लगने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं हर वक्त पर्यटक वाहनों से जाम लगने से पैदल चने की नगर में जगह नहीं बची हुई है नगर के सभी संपर्क मार्ग में हर वक्त वाहनों के खड़े रहने से स्कूल जाने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है । रूसी तथा नारायण नगर में पुलिस ने पर्यटक वाहनों को रॉक तथा वहां से सटल के माध्यम से पर्यटकों को नगर में भेजा शनिवार को नगर में पर्यटक वाहनों से जाम लग रहा यही हाल रविवार को भी रहा हल्द्वानी भवाली कालाढूंगी मार्ग में घंटो जाम लग रहा जिससे पर्यटकों के साथी स्थानीय लोगों को भी परेशानी हुई इसके अलावा यहां की माल रोड में रोजाना जाम लग रहा है रविवार को भी यहां 1500 से अधिक वहां पहुंचे जबकि 10000 से अधिक सैलानी नगर में पहुंचे पर्यटकों से नगर के सभी होटल पूरी तरह से पैक हैं इसके अलावा नगर के सभी गेस्ट हाउस भी पूरी तरीके से पैक चल रहे हैं । होटल संचालकों द्वारा सैलानियों से मनमाने रेट वसूली जा रहे हैं । दोपहर में नगर में बारिश हुई जिससे यहां पहुंचे सैलानियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी । नगर के प्राणी उद्यान में 800 से अधिक पर्यटक पहुंचे जबकि केव गार्डन में 650 पर्यटक पहुंचे । इसके अलावा रोप वे मैं 800 से अधिक पर्यटक पहुंचे। शाम को यहां से जाने के लिए बस स्टैंड पर काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ जुटी हुई थी जिसके चलते हल्द्वानी तथा भवाली मार्ग में पर्यटक वाहनों से जाम लग रहा ।