ग्रामीण बैंक लालपुर शाखा द्वारा उदय लालपुर में एक वित्तीय समावेशन संतृप्तता अभियान चलाया गया

नैनीताल । उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान
वित्त मंत्रालय भारत सरकार के बैंकिंग सेवा प्रभाग द्वारा 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक जारी वित्तीय समावेशन संतृप्तता अभियान के क्रम में आज उत्तराखंड ग्रामीण बैंक लालपुर शाखा द्वारा उदय लालपुर में एक वित्तीय समावेशन संतृप्तता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक अनिल निगल्टिया द्वारा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाते के साथ-साथ बैंक की रोजगारपरक योजनाओं तथा बीमा सेवाओं की जानकारी भी दी गई। वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा डिजिटल बैंकिंग एवं इससे होने वाले लाभ तथा वरती जाने वाली सावधानियां के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में धीरज पांडे, चंद्र शेखर, उमेश आर्या, संतोष बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, हेमा देवी, मोहिनी देवी, पुष्पा देवी सहित अनेक ग्रामीण और ग्राहक मौजूद रहे।












