शनि मंदिर का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

नैनीताल। नगर के ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ बनाया गया इस मौके पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए । शनिवार को मंदिर में आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने विधि विधान से सभी पूजा संपन्न कराई । जिसकी तैयारियां कई दिनों से चल रही थी मंदिर के व्यवस्थापक हेमचंद्र जोशी ने बताया कि जन्मोत्सव के मौके पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में शनि देव स्नान पंचांग कर्म शनि देव का स्नान पूजन तथा उसके बाद हवन सुंदरकांड किया गया इसके बाद भजन कीर्तन आरती तथा प्रसाद वितरण के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा । भंडारे में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया । धार्मिक अनुष्ठानों को सफल बनाने में मंदिर की व्यवस्थापक हेमचंद्र जोशी ईश्वर तिवारी विनोद जोशी गुड्डू ठटोला सहित अनेक लोग जुटे हुए थे ।










