ठंडी सड़क स्थित गोल्ज्यू मंदिर में सात दिवसीय भागवत कथा का भंडारे संग समापन


नैनीताल l ठंडी सड़क स्थित प्रसिद्ध गोल्ज्यू मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को भंडारे व पूर्णाहुति यज्ञ के साथ समापन हो गया।
कथावाचक आचार्य प्रवीण पंत ने गोल्ज्यू महाराज की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती। सात दिनों तक चली कथा में सूरदास महाराज के भजनों की भी प्रस्तुति हुई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। समापन दिवस पर हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। इस अवसर पर ब्रह्मा जी शुक्ला, दीपक दास, कृष्णा तिवारी, दीप्ति, अभिषेक, अभिनव, खजान डंगवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।