राजकीय प्राथमिक उच्च विद्यालय सिगड़ी घुग्घू में आर्शीवाद क्लब के द्वारा बच्चों को स्कूल बैगतथा पेंसिल सेट दिया गया
![](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241219-WA0046-720x470.jpg)
नैनीताल l राजकीय प्राथमिक उच्च विद्यालय सिगड़ी घुग्घू में आर्शीवाद क्लब के द्वारा बच्चों को स्कूल बैग
तथा पेंसिल सेट दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती सरिता आर्या तथा विनोद आर्य जिला पंचायत अध्यक्ष भी सम्मिलित रहे l साथ में अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू आगरे ने सभी का स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत अंताक्षरी कुमाऊनी नृत्य इत्यादि भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये। पुरस्कार वितरण विधायक सरिता आर्या ने किया l साथ ही विधायक ने विद्यालय को उनकी मांग के अनुसार तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही हरियाल प्राइमरी स्कूल को डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। आर्शीवाद क्लब कि सुश्री रेखा त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि गणमान्य अतिथियों का विद्यालय स्टाफ का बच्चों का सभी का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। आशीर्वाद क्लब में श्रीमती रेखा कंसल मोनिका शाह रेखा त्रिवेदी वर्षा अंजली श्रीवास्तव मानसी गर्ग श्रीमती गीता साह तथा निधि कंसल उपस्थित थे। क्लब के सदस्य द्वारा शाल देकर विधायक का स्वागत किया गया। विधायक द्वारा आर्शीवाद क्लब की सराहना की गई। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू स्टाफ तथा बच्चों की बहुत सराहना की और उनका उत्साह किया। बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में सुंदर-सुंदर मॉडल प्रस्तुत किये।
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-SaraswatiKhetwal.jpeg)
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-JeevantiBhatt.jpeg)
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-TaraRana.jpeg)
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-JitendraPandey.jpeg)
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-Kishan-Bhagwati.jpeg)
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-ArvindPadiyar.jpeg)
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-MohitArya.jpeg)
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-MohitRautela.jpeg)
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-PuneetTandan.jpeg)
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-ManojJoshi.jpeg)
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-Shailja-Suneeta.jpeg)
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-SachinNegi.jpeg)
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-AvinashBedi.jpeg)
![Ad](https://maatikikhabren.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KumaunUniversity-1.jpeg)