एसबीआई मिनी चिल्ड्रन फुटबॉल प्रतियोगिता पर भारतीय शहीद सैनिक स्कूल का कब्जा

नैनीताल। एसबीआई मिनी चिल्ड्रन फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को डीएसए मैदान में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय और सनवाल स्कूल के बीच खेला गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रश्मि आशुतोष गुप्ता, चीफ मैनेजर ऑडिट एन शिवा वर्मा कृष्णा व विशिष्ट अतिथि डीएस रावत अध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन व मनीष जोशी अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन नैनीताल, अनिल गड़िया महासचिव डीएसए रहें।
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय और सनवाल स्कूल के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय शहीद सैनिक ने सनवाल स्कूल को 4–0 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की जबकि सनवाल स्कूल ने रनर्स अप ट्रॉफी अपने नाम की।
मैच के प्रथम हाफ में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय 4–0 से आगे था, जिसमें दो गोल सौरभ और एक-एक गोल मोहित और केशव ने किए, जबकि मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमों ने गोल करने के काफी प्रयास किया लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली अंत में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल ने मैच को 4–0 से जीत लिया l मैच के बाद पुरुस्कार वितरण किया गया जिसमें बेस्ट गोलकीपर सनवाल स्कूल के पीयूष कुमार, बेस्ट डिफेंडर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के राहुल, हाफ स्टॉपर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में ऋषभ व बेस्ट फॉरवर्ड भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के सौरभ जबकि प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सनवाल पब्लिक स्कूल के मानव को नवाजा गया। टूर्नामेंट में बृजेश बिष्ट, पवन बिष्ट व सौरभ रावत ने रेफरी की भूमिका निभाई जबकि नवीन पांडे और मनोज चौहान ने एनाउंसर की भूमिका निभाई, कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे व मनोज चौहान ने किया। इस दौरान भुवन बिष्ट, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, पवन खनायत, अजय साह, गोविंद बोरा डॉ. मनोज बिष्ट, धर्मेंद्र शर्मा, उमेश मेहता, गौरव सनवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने ज़्योलीकोट क्षेत्र में चल जनित रोगों से पीड़ित लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर जाना हाल-चाल,-जल संस्थान के अधिकारियों को क्षेत्र में खराब पेयजल लाइन बदलने को कहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad