पौधारोपण अभियान के 448 वें दिन हिमालय बचाओ शपथ दिलाई। साथ ही यात्रियों के माध्यम से पौधारोपण किया

नैनीताल l पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पिथौरागढ़ द्वारा प्रायोजित दीनदयाल मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जनपद पिथौरागढ़ के बुजुर्गों के 28 सदस्यीय यात्री दल जिनमें 11 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल है।बद्रीनाथ यात्रा में जा रहे यात्री दल को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी ने तीर्थ यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत जोड़ते हुए अपने पौधारोपण अभियान के 448 वें दिन हिमालय बचाओ शपथ दिलाई। साथ ही यात्रियों के माध्यम से पौधारोपण किया। गुरु रानी ने कहा कि यात्रियों को बद्रीनाथ यात्रा की अवधि में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए। जिन्हें तीर्थ यात्री चौकड़ी बागेश्वर बैजनाथ कर्णप्रयाग जोशीमठ व बद्रीनाथ में रोपित करेंगे। सभी तीर्थ यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की इस मुहिम का स्वागत किया। पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद आर्य ने कहा कि यात्रियों की पूरी व्यवस्था की गई है। उनके रहने व खाने की उचित व्यवस्था हेतु यात्रा दल के साथ चल रहे कुमाऊं मंडल विकास निगम के गाइड राजेंद्र सिंह रावल को निर्देश दे दिए गए हैं। कार्यक्रम के अवसर पर पर्यटन विकास अधिकारी ललित मोहन तिवारी किरन ऐरी, विजय पांडे, यात्री एवं पत्रकार बसंत भट्ट, मोहन सिंह राजेंद्र सिंह प्रियांशु शाही, शेर सिंह भगवान रावत उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad