उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 639वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 639वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 639वे दिन पौधारोपण अभियान को विद्यालयों से जोड़ते हुए।। मेरा पौधा मेरा परिवार।।। कार्यक्रम के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र मिताडी गांव
राजकीय इंटर कॉलेज छडन देव, राजकीय हाई स्कूल निवाली, आंगनबाड़ी केंद्र पिपली राजकीय इंटर कॉलेज पिपली मैं विद्यालय के छात्र-छात्राओं व गुरुजनो व अभिभावकों को दो दो पौधे नाशपाती पूलम के कुल 1000 पौधों का वितरण किया गया। व विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। छात्र-छात्राओं गुरुजनों व अभिभावकों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। सभी ने कहा कि व अपने घर के परिसर पर इन पौधों का रोपण करेंगे व वृक्ष बनने तक इनका संरक्षण करेंगे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि जहां पौधारोपण अभियान से विद्यालयों को जोड़ा जा रहा है वही उत्तराखंड क्रांति दल की जनसंपर्क यात्रा भगवान बालेश्वर थल से भगवान हंसेश्वर व भगवान हंसेश्वर से भगवान तालेश्वर तक।।।घर-घर पर्चा घर-घर चर्चा।।। के तहत प्रथम चरण का बालेश्वर से हंसेश्वर तक हुए कार्यक्रम के तहत कनाली छीना, छडन देव, पिपली, तीसरी मैं हुए जनसंपर्क कार्यक्रम का समापन हंसेश्वर में मंडलेश्वर परमानंद गिरि महाराज को पौधा देकर व आशीर्वाद लेकर समापन किया। जिसमें परमानंद गिरि महाराज ने आशीर्वाद देते हुए परिसर में पौधा रोपण किया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि इस यात्रा में अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के मंडल महामंत्री नीरज जोशी उत्तराखंड क्रांति दल के जिला महामंत्री मदन पोखरिया गौरव पांडे, मोहन चंद भट्ट उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा उनका विद्यालय को जोड़ने का कार्यक्रम व जनसंपर्क अभियान कल भी जारी रहेगा।