जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू

नैनीताल। अधिसूचना जारी होने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। पहले दिन 38 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। 01 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक नामांकन पत्रों के वितरण करने एवं 7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की तिथि 10 व 11 जुलाई तथा निर्वाचन प्रतीक चिह्नो का आवंटन 14 व 18 जुलाई को किया जाएगा।
Advertisement








