रोटरी क्लब 9 अगस्त को दौड़ का आयजन किया जाएगा

नैनीताल । रोटरी क्लब, नैनीताल के तत्वाधान में 9 अगस्त को प्रातः साढ़े सात बजे 7.30 बजे नैनीताल क्षेत्र के सभी इंट्रैक्ट क्लब के सदस्यों द्वारा एक चैरिटी चैस दौड़ का आयोजन किया जाएगा , इस दौड़ में इंट्रैक्ट्स समेत सभी वर्गों और सभी उम्र के लोगों समेत लगभग 200 धावक भाग लेंगे, यह दौड़ 9 अगस्त को प्रातः7.30 बजे माँ नयना देवी से प्रारम्भ की जाएगी और ठंडी सड़क से होते हुए फांसी गधेरे तक पहुंच कर वापस नयना देवी मंदिर के सामने समाप्त की जाएगी ।
इस दौड़ का शुभारंभ सह जिला अधिकारी श्री नवाजिश जी से करने की गुजारिश की गई है ।
रोटरी क्लब नैनीताल यह दौड़ हर वर्ष आयोजित करता है ,इस दौड़ को इंट्रैक्ट्स की भागीदारी में आयोजित करने का मुख्य उद्येश्य है चैरिटी से अर्जित धन राशि को जरूरत मंद संस्थाओं के जरिए विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु मदद पहुंचाना और शिक्षा संबंधित ब्लॉक बोर्ड , सामग्री जुटाना है।
इस दौड़ में रोटरी क्लब के अनेकों सदस्य एवं नैनीताल नगर से भारी मात्रा में सभी वर्गों से धावक और सभी संस्थाओं से सदस्यों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है ।