मुख्य सेमेस्टर का परिणाम घोषित

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा सत्र 2022 में पंजीकृत विद्यार्थियों की मुख्य सेमेस्टर परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें एमएससी फिजिक्स चतुर्थ सेमेस्टर , एमएससी केमिस्ट्री चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी तृतीय सेमस्टर,बीसीए छठा सेमेस्टर, के परीक्षाफल विश्वविद्यालय द्वारा विवि की वेबसाइट www.kuntl.net के माध्यम से घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यार्थी जिनका परीक्षा आवेदन फार्म व परीक्षा आवेदन शुल्क विश्वविद्यालय को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त नही हुआ है उनका परीक्षाफल विश्वविद्यालय द्वारा रोका गया है।