राजकीय खाद्यान्न भंडार बेतालघाट से निर्गत हुआ माह जून तक का राशन

नैनीताल शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह अप्रैल में सभी राशन कार्ड धारकों को तीन माह यानि अप्रैल मई और जून का राशन वितरण किया जाना है । क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट जिनके पास राजकीय खाद्यान्न भंडार बेतालघाट का अतिरिक्त प्रभार भी है उनके द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप बेतालघाट गोदाम से संबद्ध सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को माह जून तक का राशन सभी राशन कार्ड धारकों के लिए वितरित कर दिया गया है । उन्होंने सभी राशन डीलरों को निर्देशित किया है कि वे नियमानुसार सभी राशन कार्ड धारकों को तीन माह का खाद्यान्न बायोमैट्रिक ऑथंटिकेशन के अनुसार वितरण करना सुनिश्चित करें ।











