शिविर में आम जनमानस के साथ–साथ जनप्रतिनिधियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण –ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट

नैनीताल l बहुदेशीय शिविर न्याय पंचायत ज्योलिकोट राजकीय इंटर कॉलेज में ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट जी ने ग्रामीणों की समस्याओ का किया निराकरण बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग कर शिविर में विभाग वार सभी विभागों की समीक्षा ली शिक्षक दिवस पर विद्यालय के शिक्षकों को शुभ कामनाएं दी विधालय के प्रधानाचार्य को सम्मानित किया ग्रामीणों की समस्याओ को हल कराया सभी विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग व जल संस्थान की अधिकांश समस्याएं रही तत्काल सभी का निराकरण करने को कहा बाल विकास द्वारा लगाए गए स्टॉल के व्यंजको का भी लुफ्त लिया व महा लक्ष्मी कीट वितरण किए स्वास्थ्य विभाग से आमजनमानस के साथ साथ स्वयं व जनप्रतिनिधियों अधिकारियों का परीक्षण कराया स्वास्थ्य विभाग ने इस समय आई फ्लू का अधिक प्रकोप चल रहा है सावधानी बरतने को कहा आयुष्मान कार्ड बनाने को पशुओं का बीमा अवश्य कराएं और ऑनलाइन अवश्य करें खाद्य, पेंशन, विद्युत ,पशुपालन , उद्यान, कृषि, बाल विकास, समाज कल्याण अन्य विभागों से शिविर में उठी सभी समस्याओं को जल्द पूरा करने को कहा ग्राम प्रधान शशि चनियाल की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, प्रधान जानकी चनियाल , रजनी रावत,हरगोविंद रावत, संगीता आर्य ,बीडीसी निर्मला बोहरा , सनी सोनकर, जीवन चंद, महेश लाल, राम दत्त चनियाल , शेखर भट्ट, जीवन चंद मनोज चनियाल, राजन मेहरा, राजेंद्र कोटलिया प्रताप जीना, प्रधानाचार्य कुंदन सिंह,बीडीओ के एन शर्मा,खाद्य, सामाज कल्याण ,स्वास्थ्य, बाल विकास, विधुत, जल संस्थान, स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक, कृषि, उद्यान, आरई एस, लघु सिंचाई, विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी मौजूद रहे।









