प्रधानमंत्री मोदी के ‘कम तेल, स्वस्थ भारत’ संकल्प को मिला जनसमर्थन, नैनीताल में खाद्य तेल संरक्षण जन-जागरूकता अभियान आयोजित

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा के सहयोग से नैनीताल में “खाद्य तेल संरक्षण हेतु जन-जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली और महिला सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि “कम तेल की थाली, भारत की खुशहाली” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प है। अभियान के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार अपनाने, खाद्य तेल के सीमित उपयोग तथा परिवार और समाज को स्वस्थ बनाने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि परिवार के स्वास्थ्य, पोषण और संस्कारों की मजबूत आधारशिला महिलाओं के हाथों में होती है। महिला शक्ति की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक और सफल बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 696वे दिन भी जारी रहा।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान विमला अधिकारी, कविता गंगोला, अलका जीना, सुमन माहुरी, चंपा नेगी, प्रभाती त्रिपाठी, रश्मि सिराला, मीरा बिष्ट, जयंती भट्ट, मीनू, दीपा चौधरी, मालती, गीता, रेनू सिराला, आदित्य, वैशाली, नीरू पुजारी, राधा खोलिया, शांति, रुचि भट्ट, किरण पंत एवं कंचन उप्रेती प्रभाती, कविता, जयंती व जिवन्ती सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में एनसीसी वार्षिक शिविर के चौथे दिन विविध गतिविधियों का आयोजन

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, कार्यालय मंत्री भारत सिंह मेहरा तथा युवा मोर्चा महामंत्री युवराज सिंह करायत की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे जन-जागरूकता अभियानों का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा से जोड़कर स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति देना भी है। कार्यक्रम का समापन जनस्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad