प्रेसनैनीताल बैंक ने अपना 102वां स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया

नैनीताल l नैनीताल बैंक ने अपना 102वां स्थापना दिवस नैनीताल में 3० जुलाई, 2023 को अत्यंत उत्साह एवम उमंग के साथ मनाया | इस अवसर पर बैंक द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बैंक के कर्मचारियों द्व्रारा पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वछता हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया तत्पश्चात बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल मोहन , अधिकारियों एवम कर्मचारियों ने अपने संस्थापकों भारत रत्न स्वर्गीय पंडित गोविंद बल्लभ पंत और अन्य महापुरुषों का स्मरण कर मल्लीताल स्थित पंत पार्क में स्थापित स्वर्गीय श्री गोविंद बल्लब्भ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की | तदोउपरांत डी.एस.बी महाविद्यालय स्थित ए.एन.सिंह सभागार में सामजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों एवं डी.एस.बी महाविद्यालय के मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित कर छात्रवृत्ति प्रदान की गई तथा उत्तराखंड के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल मोहन ने बताया कि नैनीताल बैंक का व्यवसाय पिछले वित्तीय वर्ष में 12,300 करोड़ रहा और बैंक निरंतर लाभप्रदता बड़ा रहा है साथ ही साथ बैंक अपने ग्राहकों को उच्चीस्तरीय सेवाएं देने हेतु कई महत्वकांशी योजनाओ में कार्य कर रहा है, जिसके तहत मोबाइल ऍपलीकेशन, नए उत्पाद एवं नयी शाखाओं का विस्तार मुख्य है| 102 वर्ष की लंबी यात्रा में बैंक में विश्वास व्यक्त करने के लिए उन्होने बैंक के ग्राहकों, शेयरधारकों, हितधारकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने निरंतर सहयोग के लिए उत्तराखंड सरकार का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होने उत्तर प्रदेश, दिल्ली (एनसीआर), हरियाणा और राजस्थान राज्यों की सरकारों और जनता और ग्राहकों का भी आभार व्यक्त किया। श्री मोहन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बैंक आने वाले वर्षों में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेगा | इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकार विभाग दीक्षित थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर डी.स.बी परिसर के निदेशक एल एम जोशी,विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी अरुण अग्रवाल , दीपक पंत, संजय लाल शाह, महेश गोयल, आदि अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आज स्वर्गीय दान सिंह बिष्ट "मालदार " के 62 वीं पुण्यतिथि 10 सितम्बर के अवसर पर हिमश्री फाउंडेशन एवं न्यू मोंटेसरी स्कूल हल्द्वानी द्वारा एक "पुण्य तिथि स्मृति व्याख्यान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम" का ऑनलाइन आयोजन किया गया.

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad