संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के जनपद पिथौरागढ़ के चुनाव संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता मैं संपन्न हुए

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के जनपद पिथौरागढ़ के चुनाव संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से जनपद के अध्यक्ष के लिए गैस सर्विस तिलढुकरी के त्रिभुवन पुनेठा, महामंत्री के लिए साहसिक पर्यटन के वेद प्रकाश भट्ट
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पर्यटक आवास गृह डीडीहाट के बलवंत सिंह रावल कोषाध्यक्ष के लिए निर्माण शाखा पिथौरागढ़ की सरोज संगठन मंत्री के लिए निर्माण शाखा के जीवन पुनेठा व गैस सर्विस पिथौरागढ़ के दिवाकर ठकुराठी प्रचारमंत्री के लिए लंदन फोर्ट के भगवान सिंह रावत को चुना गया।
इधर संयुक्त कर्मचारी महासंघ के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला के लिए श्रीमती मंजू बिष्ट को चुना गया।
कार्यक्रम में दिनेश गुरु रानी ने कहा कि वर्तमान समय में दोनों निगम के कर्मचारी संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के आह्वान पर 2 सूत्री मांगों को लेकर जिनमें उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा पर्यटक आवास गृह सातताल, पर्यटक आवास गृह मुक्तेश्वर ,परिचय रिजॉर्ट नाैकुचियाताल की निविदा को निरस्त करने सहित निगम की किसी भी इकाई को पीपीपी मोड में नहीं देने के साथ 12 अप्रैल 2023 को शासन स्तर पर प्रमुख सचिव पर्यटन महोदय की अध्यक्षता में हुए समझौते के तहत दोनों निगमों के संविदा कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन लेकर दोनों निगमों की इकाइयों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान व पौधारोपण का कार्यक्रम अपने विभागीय कार्यों के साथ कर्मचारी कर रहे हैं। साथ ही विभिन्न जनपदों से ज्ञापन के साथ पौधा कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों ने हमेशा अपनी मांगों को मनाने के लिए सरकार को सहयोग देने वाला पर्यावरण संरक्षण संबंधी आंदोलन चलाया है और सरकार के हर आदेश का पालन करते हुए अग्रिम पंक्ति में रहकर कर्मचारियों ने कार्य किया है उन्होंने कहा कि उसके बावजूद भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट रहने की अपील की है।
गुरु रानी ने कहा कि कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी जनपदों में नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं।
आज चुनाव में भागीदारी करने के लिए जनपद के गंगोलीहाट पाताल भुवनेश्वर चौकड़ी झुलाघाट कनालीच्छीना डीडीहाट थल बिरथी मुंसियारी धारचूला व कैलाश यात्रा मार्ग के कर्मचारियों के साथ जनपद मुख्यालय के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी का आह्वान किया तथा कहां थी महासंघ के कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
संयुक्त पदाधिकारी को दिनेश गुरु रानी के द्वारा शपथ दिलाई गई व हिमालय बचाओ अभियान के तहत परिसर में पौधारोपण करवाया गया।
कार्यक्रम में कुमारी रजनी श्रीमती हंसी श्रीमती रचना श्रीमती पुष्पा धामी श्रीमती तुलसी देवी पदम सिंह राजेंद्र सिंह पवन कुमार सौरव खोलिया नरेंद्र थापा, नीरज राजेंद्र सिंह,शंकर राम ,गिरीश भट्ट सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।









