नंदा देवी महोत्सव के लिए इस बार मां नंदा सुनंदा के लिए कदली वृक्षों को हल्द्वानी से लाने की तैयारियां, श्री राम सेवक सभा समिति द्वारा हल्द्वानी में कदली वृक्षों को देखा गया

नैनीताल l श्री नंदा देवी महोत्सव 2023 के तहत आज श्री राम सेवक सभा की समिति द्वारा पीलीकोठी हल्द्वानी में एडवोकेट मनोज लोहनी के घर कदली का वृक्ष देखा तथा इस केले के पेड़ को 10 दिन बाद पुनः देखा जायेगा जिससे 20 सितंबर से होने वाले महोत्सव हेतु कदली चयन किया जा सके ।उन्ही कदली पौधो का चयन किया जाता है जिसमें फूल तथा फल ना आया हो। रविवार को सभा के अध्यक्ष मनोज साह , बिमल चौधरी ,भुवन बिष्ट ,कैलाश जोशी , हीरा सिंह ,गोधन सिंह ने पीलीकोठी हल्द्वानी जाकर परंपरा अनुसार कदली वृक्षों को देखा तथा चयन 2 सप्ताह बाद किया जायेगा। इस अवसर पर एडवोकेट मनोज लोहनी , सी एस पंटोला ,दिनेश पंटोला ,नवीन पांडे ,योगेश बिष्ट , गिरीश चंद्र आदि परिवारजन उपस्थित रहे।