खाई में गिरा पुलिस कर्मी, अस्पताल में भर्ती

नैनीताल। शहर के किलबरी पंगोट मार्ग पर हिमालय दर्शन से दो किलोमीटर आगे एक पुलिस कांस्टेबल खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीआरएफ व कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार रात मल्लीताल कोतवाली में एक पर्यटक ने सूचना दी कि किलबरी रोड में हिमालय दर्शन से आगे एक व्यक्ति खाई में गिरा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सड़क से दो सौ मीटर गहरी खाई में अटके जवान को सुरक्षित निकाला गया। बीडी पांडेय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार जख्मी पुलिस कर्मी राजेश चंद्र आर्य है। वह हिमालय दर्शन क्षेत्र में अपनी निजी कार से गया था। लघुशंका के लिए वह सड़क किनारे गया कि एकाएक संतुलन बिगड़ने से खाई में जा गिरा।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रोफेसर. (कर्नल) सतपाल सिंह बिष्ट ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया शिक्षा, शोध, कौशल, नवाचार और छात्र-केंद्रित विकास को दी प्राथमिकता कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीन, निदेशकों एवं अधिकारियों के साथ बैठक; केंद्रीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad