नेपालियों पर फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी जमीन में अतिक्रमण का आरोप पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

नैनीताल। मल्लीताल निवासी पवन जाटव ने नेपाली मूल के लोगों पर फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि बीते कई वर्षों से नेपाल से आये लोगों ने नैनीताल शहर व खुर्पाताल के एक तोक में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। नेपाली मूल के लोगों ने फर्जी दस्तावेज बना कर यहां घर भी बना लिए हैं। जबकि देश में भारत सरकार को जानकारी दिए बिना कोई विदेशी नागरिक न ही जमीन खरीद सकता है और न ही दस्तावेज बना सकता है। इसे लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। पूर्व में की गई शिकायत के क्रम में हुई जांच से वह संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए दोबारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस की ओर से देवी रॉय, हिमाल कुमार, विनोद रॉय, गौरी देवी व राजवती देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad