डीएसए मैदान की चारों ओर पुलिस ने की घेरा बंदी


नैनीताल l खेल विभाग की ओर से मंगलवार से आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है l प्रतियोगिता को लेकर पिछले कई दिनों से नगर पालिका, खेल विभाग तथा डीएसए में विवाद चल रहा था l जिला प्रशासन व पुलिस ने चारों ओर से घेरा बंदी की थी ताकि मैदान में कोई भी नहीं आ सके l सुबह 10 बजे जब पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल सभासदों के साथ अपने वाहन से मैदान को जा रही थी तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया l आधे घंटे तक जब उन्हें मैदान में नहीं आने दिया गया तो वह वहां से पैदल ही मैदान में पहुंची और धरने पर बैठ गई l इस दौरान सभासदों ने मैदान में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया l प्रतियोगिता को लेकर पुलिस की ओर से सुबह से ही मैदान के चारों ओर से बंद किया था l जिसके चलते किसी को भी मैदान में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था l जिसके चलते गुस्साए सभासदों ने नगर पालिका के वाहनों से शहर को चक्का जाम करने की धमकी दी l जिसके बाद खेल विभाग के अधिकारियों नगर पालिका तथा डी एसए के पदाधिकारी के बीच वार्ता हुई इसके बाद ताई किया गया कि तीनों ही संयुक्त रूप से कुंवर पृथ्वीराज सिंह बेस्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे इसके बाद पिछले कुछ दिनों से चले आ रहे मामले का हो गया

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर विशेषसंस्कृति अंक-दिनांक - २९-०७-२०२६आलेख -बृजमोहन जोशी नैनीताल।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad