डीएसबी परिसर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पौधारोपण किया

नैनीताल l डीएसबी परिसर में आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पौधारोपण किया तथा गुरु को बधाई दी गई । आज सहायक लेखाधिकारी बी बी जोशी हरेला तथा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम
में शामिल हुए । पौधारोपण मे पदम् , पाम तथा किम्मू के पौधे लगाए गए । कार्यक्रम वनस्पति विज्ञान विभाग तथा इग्नू द्वारा आयोजित किया गया तथा महर्षि वेद व्यास को प्रणाम किया गया । कार्यक्रम का संचालन इग्नू डीएसबी कॉर्डिनेटर प्रॉफ ललित तिवारी ने किया । इस अवसर पर प्रॉफ तिवारी ने कहा कि पौधे जीवन को आनंदित करते है तथा गुरु द्वारा दी गई सबसे बड़ी शिक्षा है । कार्यक्रम में स्पोर्ट्स विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार ,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदा बल्लभ पालीवाल ,डॉ नवीन पांडे , गोपाल सिंह बिष्ट ,कुंदन सिंह ,मोहित खाती ,लीला आदि ने पौधा रोपण किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad