देहरादून में 8वें वेतन आयोग की बैठक, पेंशनरों ने उठाए समानता और सम्मान के मुद्दे
देहरादून, । शहर के मधुबन होटल में आयोजित 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में आयोग के सदस्य सचिव श्री पंकज जैन, निदेशक श्री आशीष यादव, श्री कृष्णा वी. आर. एवं श्री मनीष कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बलवीर सिंह नेगी एवं महासचिव श्री रवीन्द्र दत्त सेमवाल के साथ-साथ विभिन्न पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बलवीर नेगी ने पेंशनरों की वर्तमान स्थिति को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, चिकित्सा व्यय और आवास लागत के कारण पेंशनरों के लिए सम्मानजनक जीवन यापन कठिन होता जा रहा है।
रवीन्द्र सेमवाल ने जोर देते हुए कहा कि Fitment Factor केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि जीवन स्तर का निर्धारक है, अतः इसे बढ़ाकर 3.68 किया जाना चाहिए। इसके साथ ही “समान सेवा एवं समान अवधि पर समान पेंशन” के सिद्धांत के तहत One Rank One Pension (OROP) को सभी पेंशनरों पर लागू करने की मांग उठाई गई।
बैठक में यह भी कहा गया कि Dearness Relief (DR) पेंशन की वास्तविक क्रय शक्ति को बनाए रखने का प्रमुख माध्यम है, इसलिए इसे महंगाई से पूर्ण रूप से जोड़ा जाना आवश्यक है। Fixed Medical Allowance (FMA) को बढ़ाकर ₹4000 करने तथा इसे inflation से लिंक करने की भी मांग की गई।
स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में Central Government Health Scheme को मजबूत एवं विस्तारित करने, अधिक अस्पतालों को इसमें शामिल करने तथा पुराने एवं नए पेंशनरों के बीच ward entitlement में समानता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त, पेंशनरों के लिए आवास सहायता (Housing Support) प्रदान करने, 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को “Super Senior” का दर्जा देने तथा पेंशनरों हेतु देश भ्रमण/तीर्थ यात्रा योजना लागू करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई, जिसमें रेलवे एवं हवाई यात्रा में रियायतें देने का प्रस्ताव शामिल है।
ये केवल सुविधाएँ नहीं, बल्कि पेंशनरों के लिए सामाजिक न्याय, समानता एवं सम्मान से जुड़ा विषय है।
आयोग के अधिकारियों ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन पर समुचित विचार किया जाएगा।
बलवीर सिंह नेगी
अध्यक्ष
उत्तराखण्ड केन्द्रीय पेंशनस वेलफेयर एसोसियेशन
9810761650










