बीडी पांडे अस्पताल से भागकर नाले में कूदा मरीज, पुलिस और दमकल विभाग ने किया रेस्क्यू

नैनीताल। नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती एक मरीज अचानक अस्पताल से भागकर मेट्रोपोल स्थित नाले में कूद गया। नाले में कूदने के कारण मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, धुलई घोड़ाखाल निवासी यशपाल बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती था। आज सुबह जब डॉ. एमएस दुग्ताल उसे देखने वार्ड में पहुँचे, तो उसके कुछ देर बाद ही मरीज चकमा देकर अस्पताल से भाग गया। वह भागते हुए मेट्रोपोल क्षेत्र पहुँचा और वहाँ स्थित नाले में छलांग लगा दी।
नाले में गिरने की वजह से यशपाल को काफी चोटें आईं। इस दौरान वहाँ से गुजर रहे राहगीरों ने जब उसे घायल अवस्था में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नाले से बाहर निकाला।
एसआई दीपक कार्की ने बताया कि मरीज मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा है, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर इलाज के लिए दोबारा अस्पताल पहुँचा दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 673वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad