नैनीताल में लैंड बैंक बनाने की मांग, पालिका अध्यक्ष को सौंपा पत्र

नैनीताल। नगर में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए लैंड बैंक बनाने की मांग तेज हो गई है। पूर्व पालिका अध्यक्ष व सभासद मुकेश जोशी ने नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र सौंपकर अयारपाटा क्षेत्र के समीप कुमाऊं हाउस इम्पीरियल ग्रांड के पास उपलब्ध भूमि को लैंड बैंक के रूप में आरक्षित करने की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार की नीति के तहत लैंड बैंक बनाया जाना है। अयारपाटा के पास इसके लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। वर्तमान में नगर पालिका कूड़ा निस्तारण व निर्माण सामग्री डालने के लिए जगह की भारी कमी से जूझ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में उल्टा चलेंगे तलवार दंपत्ति

सभासद जोशी ने तर्क दिया कि नैनीताल जैसे पर्वतीय शहर में समतल भूमि की उपलब्धता बेहद कम है। यदि इस भूमि को अभी आरक्षित कर लिया जाए तो भविष्य में भूमि की कमी से होने वाली दिक्कतों से बचा जा सकेगा। यह भूमि शहर के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लोअर मॉल रोड नहीं खुली, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने शुरू किया धरना

उन्होंने पालिका अध्यक्ष से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर शासन व शहरी विकास विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने का अनुरोध किया है, ताकि भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप इसका उपयोग किया जा सके।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad