चुनाव में बाल्मीकि समाज को मिले हिस्सेदारी: शीलू कुमार

नैनीताल l समाजसेवी शीलू कुमार ने रविवार को नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता कर बाल्मीकि समाज की राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में बाल्मीकि समाज को टिकट से वंचित कर चुनावी प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाता है।
शीलू कुमार ने घोषणा की कि प्रदेश में बाल्मीकि समाज का संगठन समाज से चुनाव लड़ने वाले हर प्रत्याशी को समर्थन देगा। सितंबर में पूरे प्रदेश को लेकर बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा, “समाज का निर्णय है कि जो भी पार्टी टिकट देगी, हम उसे समर्थन देंगे। चाहे निर्दलीय लड़ें या किसी पार्टी से, जीतेंगे जरूर।”अगस्त में विधानसभा सम्मेलन की तैयारी के लिए भवाली में बैठक प्रस्तावित है। इसके लिए 2000 लोगों की टीम तैयार की गई है। अनुमति मिलने पर अगस्त के प्रथम सप्ताह में तारीख घोषित की जाएगी। शीलू कुमार ने बताया कि भवाली में 5 से 7 हजार लोगों का जन सम्मेलन होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ स्तर पर टीमें तैयार हैं और जिम्मेदारियों की घोषणा शुरू कर दी गई है। फिलहाल 1500 से 2000 कार्यकर्ता संगठन से जुड़कर काम कर रहे हैं।