मेहरा गांव भीमताल (नैनीताल)! दिनांक -०५-०७-२०२६.
जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरा गांव भीमताल नैनीताल द्वारा आयोजित डिकर निर्माण कार्यशाला का ब्लॉक रिसोर्स सेंटर मेहरा गांव भीमताल में हुआ विधिवत शुभारंभ।
जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरा गांव भीमताल की निदेशक डॉ.प्रगति जैन द्वारा हरेले के शुभ अवसर पर विगत चार वर्षों से युवा पीढ़ी में लोक संस्कृति के विविध आयामों की जानकारी डिकर कार्यशाला के माध्यम से दी जा रही है।
आज रविवार दो बजे से मेहरा गांव भीमताल ब्लॉक रिसोर्स सेंटर के सभागार में आयोजित इस लोक शिल्प विधा पर आधारित डिकर कार्यशाला का शुभारंभ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक पद्म श्री डा . यशोधर मठपाल जी रंगकर्मी बृजमोहन जोशी, सुरेश मठपाल, गायत्री मठपाल, डॉ.प्रगति जैन,गीता साह जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों/ स्कूलों/ संस्थाओं से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
इस लोक शिल्प डिकर निर्माण की कार्यशाला के विषय में रंगकर्मी व इस कार्यशाला के प्रशिक्षक बृजमोहन जोशी द्वारा हरेले और डिकारे के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
नन्ही कलाकार अवनीका जोशी के द्वारा कुमाऊनी न्योली गीत तथा लोक गीत सुनाया गया इसके अतिरिक्त कुछ और बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए।
इस डिकर निर्माण कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों स्कूलों संस्थाओं के प्रतिभागीयों के द्वारा शिव परिवार के विभिन्न सदस्यों का निर्माण किया गया।
मुख्य अतिथि पदम् श्री डा. यशोधर मठपाल जी द्वारा अपने आशीर्वचन में जीवन वर्षा कला संगम समिति मेहरा गांव के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए मात्र शक्ति के महत्व को समझाते हुए यह बतलाता गया कि किस प्रकार आज भी हमारी मात्र शक्ति सभी पारिवारिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए हमारे रीति रिवाजों,संस्कारों,लोक पर्वों को जीवंतता प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है। मठपाल जी द्वारा इस सफल आयोजन हेतु आयोजकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गयी तथा भविष्य में भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग देने की बात की।
मंच संचालन का कार्य डॉ. प्रगति जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संतोष साह, वर्षा, बीना भगत,रेनु मेहरा,उमा आर्या, गीता पाठक,कमला नेगी, गंगा नेगी, प्रेम सिंह नेगी,भवानी मेहरा, कंचन जोशी,रवि जोशी मौजूद रहे।










