16 से 23 सितंबर तक होगा इस वर्ष मां नंदा देवी महोत्सव

नैनीताल । उत्तराखंड की संस्कृति विरासत एवं एवं परंपराओं के अदभुत समागम श्री नन्द देवी महोत्सव 2026 के आयोजन हेतु श्री राम सेवक सभा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज सभा भवन में संपन्न हुई तथा बैठक में तय किया गया कि पंचांग तथा आचार्य सलाह के आधार पर इस वर्ष 2026 में श्री नन्द देवी महोत्सव का शुभारंभ पंचमी 16 सितंबर को आयोजित किया जाएगा । सितंबर 19 को भाद्र पद अष्टमी को ब्रह्ममुहूर्त में मूर्ति स्थापना तथा 23 सितंबर को डोला नगर भ्रमण किया जाएगा । इनके अतिरिक्त कन्या पूजन ,विश्वशांति हेतु हवन ,महा भंडारा के कार्य क्रम तिथि अनुसार किए जाएंगे । बैठक सफल संचालन हेतु 23, उप समितियां बनाई गई है । बैठक में यह भी तय हुआ कि महोत्सव की सफलता हेतु सरकार ,शासन ,जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन ,नगरपालिका , डी एस ए का सहयोग लिया जाएगा । शहर के भक्तजनों ,गणमान्य लोगों ,महिलाओं के सहयोग हेतु बैठक की जाएगी । बैठक यह भी तय हुआ कि इस वर्ष श्री राम लीला महोत्सव 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगा । बैठक मे अन्य व्यवस्था एवं भव्यता सहित सभी शहरवासियों से सहयोग एवं सुझाव लेने का निर्णय भी लिया गया । बैठक में कहा गया कि ये उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत ,परंपराओं का निर्वहन करने वाला महोत्सव लोकोत्सव है जिसमें सभी की भागीदारी प्रार्थनीय है । नैनीताल श्री नन्द देवी महोत्सव का प्रारंभ 1903 से हुए जब स्वर्गीय श्री मोती राम साह जी द्वारा इसे प्रारंभ कराया गया तथा 1926 से श्री राम सेवक सभा इससे करती आ रही है तथा संस्कृति संरक्षण ,हेतु ध्वज वाहक का कार्य कर रही है। आज की बैठक की अध्यक्षता मनोज सह तथा संचालन जगदीश बावरी ने किया । बैठक में घनश्याम लाल साह ,अशोक साह ,राजेंद्र बिष्ट ,विमल चौधरी ,बिमल साह, राजेंद्र लाल साह , दीपक साह, राजेंद्र बजेठा, देवेंद्र लाल साह , भीम सिंह कार्की कैलाश बोरा भुवन बिष्ट ,,गिरीश भट्ट , आदि उपस्थित रहे।










