नैनीताल में होटल की खिड़की से गिरकर 3 साल का पर्यटक बालक गंभीर, हायर सेंटर रेफर


नैनीताल l सरोवर नगरी घूमने आए मध्यप्रदेश के एक पर्यटक परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। मल्लीताल क्षेत्र के एक होटल में ठहरे 3 वर्षीय बालक के खिड़की से करीब 20 फीट नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिला अस्पताल बीडी पांडे से मिली जानकारी के निवासी विशाल सैनी अपने परिवार के साथ नैनीताल भ्रमण पर आए थे। रविवार सुबह मल्लीताल स्थित होटल के कमरे में उनका तीन वर्षीय पुत्र गौरांत खेल रहा था। परिजनों का ध्यान कुछ क्षण के लिए हटा, तभी गौरांत खिड़की से करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। बच्चे के गिरते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल बालक को तुरंत बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। एमर्जेंसी में तैनात डॉ. सुनील परिहार ने बताया कि बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके कारण बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया l हल्द्वानी me जांच के दौरान पता चला कि बच्चे की सिर की हड्डी और गर्दन में गंभीर चोट है l जिसके बाद बच्चे को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है l