दिव्यांग बच्चों के लिए अति शीघ्र पार्क बनवाया जाए, सभासदों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नैनीताल l नगर पालिका के सभासदों ने जिलाधिकारी धीराज सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने कहा है कि शहर में दिव्यांग बच्चों के लिए कोई पार्क नहीं है जिसके चलते वह दर-दर भटकने को मजबूर हैं l शहर मैं कई दिव्यागं बच्चे हैं लेकिन उनके लिए कोई भी स्थान नहीं है l नगर में लगातार यातायात व्यवस्था बढ़ते जा रही है जिसके चलते उन्हें पैदल चलने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है l उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि मल्लीताल आर्य समाज के समीप दीनदयाल उपाध्याय पार्क रोड से लगता हुआ हैं, जिसमें दिव्यागं बच्चों के लिये पार्क का सौन्दर्यकरण कर उनके मनोरंजन व स्वास्थ्य लाभ हेतु पार्क बनाया जा सकता है उन्होंने दिव्यांग बच्चों हेतु पार्क का निर्माण अति शीघ्र करवायें जाने की मांग की ताकि दिव्यांग बच्चे वहां पर मनोरंजन कर सकेंगे l जिलाधिकारी धीराज सिंह ने सभासदों को आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही इस पर कार्यवाही करेंगे l जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में सभासद गजाला कमाल सभासद प्रेमा अधिकारी सभासद रेखा आर्य सभासद निर्मला चंद्रा आदि शामिल थे l

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रो. अतुल जोशी के सेवानिवृत्त होने पर शिक्षा संकाय में भावपूर्ण विदाई समारोह आईटीईपी की स्थापना से नए भवन तक की विकास यात्रा में रहा महत्वपूर्ण योगदान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad